Disaster Management Most V.V.I Short Ans Type Questions


Disaster Management Most V.V.I Short Ans Type Questions
1. आपदा से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर- कुछ दुर्घटनाएँ ऐसी होती है जो बिना बुलाए अकस्मात आ धमकती है और अल्प समय में ही जन धन की अपार क्षति पहुँचा देती है। ये हमें संकट की स्थिति में ला देती है। संकट की स्थिति उत्पन्न करनेवाली ऐसी कोई भयावह घटना 'आपदा' कहलाती है। दूसरे शब्दों में, हमारे सामाजिक आर्थिक जीवन को भारी खतरे में डालनेवाली अकस्मात घटना आपदा (disaster) है।

2. आपदा प्रबंधन क्या है ?

उत्तर- आपदाएँ चाहे जिस प्रकार की हों, इनसे धन-जन एवं संसाधनों की अपार क्षति होती है। इस संभावित अपार क्षति को कम करने का उपाय ही आपदा प्रबंधन कहलाता है।


3. आपदा प्रबंधन के उद्देश्यों की विवेचना करें।

उत्तर- आपदा कोई भी हो उसका प्रबंधन अनिवार्य है। आपदा से न केवल विकास कार्य अवरुद्ध होते हैं बल्कि विकास कार्यों में कई व्यवधान उपस्थित होते हैं। कोई भी प्रबंधन कार्य तब तक सफल नहीं हो सकता है जब तक उसमें आमलोगों की सहभागिता नहीं होती है। आमलोगों की सहभागिता तथा पंचायत की मदद से ठोस प्रशासनिक निर्णय लिए जा सकते हैं और वे निर्णय की दीर्घकाल में प्रबंधन हेतु आवश्यक होते हैं। पूर्वानुमान या पूर्व जानकारी से अपने आसपास घटनेवाली किसी भी संभावित विनाश से बचा जा सकता है। उत्तर बिहार के लोग कोसी की विनाशलीला से बचने के लिए आपसी सहयोग से बाढ़ के अनुरूप जीवन शैली बना ली है।


4. आपदा कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर-आपदा एक ऐसी घटना है जिससे जन एवं धन की अपार क्षति होती है। यह मुख्यतः दो प्रकार की होती है
(i) प्राकृतिक आपदा-वैसी आपदा जो प्रकृतिजन्य होती है, उसे प्राकृतिक आपदा कहते हैं। जैसे—भूकंप, सुनामी, बाढ़, सूखा, चक्रवात इत्यादि।
(ii) - मानव निर्मित आपदा—वैसी आपदा जो मानव क्रिया के परिणामस्वरूप उत्पन्न होती है, मानव निर्मित आपदा कहलाती है। जैसे—सड़क दुर्घटना, रेल दुर्घटना, आतंकवाद इत्यादि।

5. आपदा प्रबंधन की आवश्यकता क्यों है ?

उत्तर-आपदा प्रबंधन की आवश्यकता आपदा के पूर्व एवं पश्चात होने वाली क्षति को कम करने या बचने से है। प्राकृतिक आपदा या मानव निर्मित आपदा इत्यादि के घटित होने से अधिक मात्रा में जैविक एवं अजैविक संसाधनों का नुकसान होता है। इसी संदर्भ में लोगों को विशेष प्रशिक्षण देकर उसके प्रभाव को कम करना
आपदा प्रबंधन कहलाता है।

6. सुनामी आपदा प्रबंधन पर एक लेख लिखें।

उत्तर- महासागरीय तली में आने वाले शक्तिशाली भूकम्प को ही सुनामी कहते हैं। सुनामी की सूचना मिलने पर हमें किसी सुरक्षित स्थान पर चला जाना चाहिए। सुनामी के पश्चात क्षतिग्रस्त सड़क, पुल एवं मकान का प्रयोग नहीं करना चाहिए। सुनामी से बचने के लिए हमें समुद्र के किनारे तटबंध बनाना चाहिए एवं मंग्रौव वनस्पति लगाना चाहिए।

7. आपदा प्रबंधन में 'उपग्रह फोन' का क्या उपयोग है ?

उत्तर- उपग्रह फोन आपदा प्रबंधन में सर्वाधिक प्रयोग में लाया जाने वाला साधन है। ऐसे फोनों के लिए उपग्रह ही टेलीफोन एक्सचेंज के रूप में कार्य करता है। ये फोन बहुत ही विश्वसनीय आवाज एवं डाटा संचार प्रदान करते हैं एवं इन्हें सुविधानुसार कहीं भी ले जाया जा सकता है।


8. प्राकृतिक आपदा एवं मानव जनित आपदा में अन्तर उदाहरण सहित प्रस्तुत करें।

उत्तर- प्राकृतिक आपदाएँ एवं मानव जनित आपदा में निम्न अन्तर हैं
(i) प्राकृतिक आपदा-हमारे वातावरण में घटित होने वाली वैसी घटनाएँ जो प्राकृतिक कारणों से उत्पन्न होती है प्राकृतिक आपदा कहलाती है। जैसे भूकंप, बाढ़, सूखा, सुनामी, भूस्खलन, चक्रवात आदि।
(ii) मानव जनित आपदा—वैसी घटनाएँ जिसकी उत्पत्ति में मानवीय कारकों का हाथ हो तथा जिसके घटित होने के फलस्वरूप अधिक संख्या में मानवों की मृत्यु एवं संसाधनों को हानि पहुँचती हो मानव जनित आपदा कहलाती है। जैसे रेल, सड़क, हवाई जहाज दुर्घटना, आग, युद्ध, आतंकवाद, महामारी, सम्प्रदायिक दंगे आदि।

9. आपदा के विभिन्न प्रकारों का वर्णन करें।

उत्तर- सामान्यतः आपदाओं को दो उपवर्गों में विभाजित किया जा सकता है -
(i) प्राकृतिक आपदाएँ
(ii) मानवजनित आपदाएँ

(i) प्राकृतिक आपदाएँ-भारत में आने वाली मुख्य प्राकृतिक आपदाएँ बाढ़, सूखा, भूकंप, सुनामी, चक्रवात, ओलावृष्टि, हिमस्खलन, वज्रपात, मेघ-स्फोट इत्यादि हैं। इनमें बाढ़, सूखा, भूकम्प और सुनामी अधिक विनाशकारी आपदाएँ हैं।

(ii) मानवजनित आपदाएँ-मानवीय क्रियाओं के द्वारा अनजाने या जान बूझकर किये गये कार्यों के फलस्वरूप जो आपदाएँ उत्पन्न होती हैं, उसे मानवजनित या मानवीय आपदा कहा जाता है। मानवीय आपदा के उदाहरण हैं जहरीले रासायनिक पदार्थों का फैलना, कल-कारखानों से निकलने वाली विषैली गैसों का फैलना, वाहनों से होने वाली दुर्घटनाएँ, विभिन्न प्रकार के प्रदूषण का फैलना, बड़े-बड़े तटबंधों का टूटना और जातीय या साम्प्रदायिक दंगे।

10. बाढ़ की स्थिति में अपनाए जाने वाले आकस्मिक प्रबंधन का वर्णन करें।

उत्तर- बाढ़ एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है, जिससे जान-माल एवं मवेशियों को भारी क्षति पहुँचती है। बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर आकस्मिक प्रबंधन के तहत सबसे पहले जल से घिरे हुए व्यक्ति को निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाना चाहिए। उसके बाद मवेशियों को तथा घर के आवश्यक सामग्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाना चाहिए। सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के बाद भोजन, पेयजल, वस्त्र एवं समुचित दवाओं का प्र

Comments

Popular posts from this blog

पाठ -2 उसने कहा था 12th

ढहते विश्वास’

महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव प्रश्न हिंदी 10th