Economics Short Ans Type questions


Economics Short Ans Type questions
1. मिश्रित अर्थव्यवस्था क्या है ?

उत्तर :- मिश्रित अर्थव्यवस्था पूँजीवाद एवं समाजवाद इन दोनों अर्थव्यवस्था के बीच का मार्ग है। इस प्रकार की अर्थव्यवस्था निजी उद्यम तथा सरकार दोनों के द्वारा संचालित होती है। इसके अंतर्गत अर्थव्यवस्था के कुछ महत्त्वपूर्ण क्षेत्र सरकार के अधीन होते हैं तथा शेष निजी उद्यम के हाथ में क्षेत्र दिए जाते हैं। इस व्यवस्था को हम पूँजीवाद एवं समाजवाद के बीच का स्वर्णिम मार्ग कह सकते हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था मिश्रित अर्थव्यवस्था का उदाहरण है।

2. अर्थशास्त्र में उत्पादन के कौन-कौन साधन हैं? उदाहरण दें।

उत्तर :- उत्पादन के निम्नलिखित पाँच साधन हैं -
(i) भूमि, (ii) श्रम, (iii) पूजी, (iv) संगठन, (v) साहस ।

3. अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं ?

उत्तर :- अर्थव्यवस्था एक ऐसा तंत्र या संरचना है जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की आर्थिक क्रियाएँ संपादित की जाती हैं जैसे—कृषि, उद्योग, व्यापार इत्यादि l

4. आर्थिक विकास का क्या अर्थ है ?

उत्तर- 'आर्थिक विकास' दो शब्दों से बना है—आर्थिक तथा विकास। इसके अंतर्गत सभी मानवीय, पूँजीगत तथा प्राकृतिक एवं तकनीकी संसाधनों का विकास शामिल किया जाता है।

5. आर्थिक विकास को निर्धारित करने वाले कौन-कौन से घटक हैं ?

उत्तर :- आर्थिक विकास को निर्धारित करने वाले दो घटक हैं—(क) आर्थिक घटक जैसे—संसाधन, श्रमशक्ति इत्यादि तथा दूसरा (ख) अनार्थिक घटक जैसे - सामाजिक, राजनीतिक इत्यादि।

6. आर्थिक विकास को प्रभावित करने वाले घटक कौन-से हैं ? समझावें।

उत्तर :- प्रत्येक देश का आर्थिक विकास अनेक घटकों से प्रभावित होता है, जैसे—जनसंख्या की मात्रा, पूँजी का निर्माण, तकनीकी विकास आदि। इन्हीं घटकों को आर्थिक विकास के निर्धारक तत्त्व अथवा आधार कहा जाता है।


7. आर्थिक क्रियाएँ किसे कहते हैं ?

उत्तर :- वे सभी क्रियाएँ, जिनसे हमें आय की प्राप्ति होती है उन्हें आर्थिक क्रियाएँ कहते हैं, जैसे -व्यापार, उद्योग, चिकित्सा इत्यादि।

8. अर्थव्यवस्था को कितने क्षेत्रों में बाँटा गया है ?

उत्तर :- इसे तीन क्षेत्रों में बाँटा गया है- (i) प्राथमिक कृषि क्षेत्र,(ii) द्वितीय उद्योग क्षेत्र, (iii) तृतीयक सेवा क्षेत्र।

9. समाजवादी अर्थव्यवस्था से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर :- समाजवादी अर्थव्यवस्था एक नई आर्थिक व्यवस्था है। इसके और उत्पादन के सभी साधन राज्य अथवा सरकार के अधीन होते हैं तथा उनपर 7 का स्वामित्व और नियंत्रण होता है। इस व्यवस्था में अधिकतम सामाजिक कल्य के उद्देश्य से वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन एवं वितरण किया जाता है। समाजवादी अर्थव्यवस्था में उत्पादन का उद्देश्य लाभ अर्जित करना नहीं, व लोककल्याण होता है। इसमें समाज के प्रत्येक सदस्य की आधारभूत आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास किया जाता है।

10. नरेगा का पूर्ण रूप लिखें।

उत्तर :- राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (National Rural Employment Guarantee Act) के तहत शुरू की गई है। यह संक्षेप में (नरेगा) “NAREGA" कहा जाता है।


11. सार्वजनिक वितरण प्रणाली से क्या समझते हैं ?

उत्तर :- सार्वजनिक वितरण प्रणाली ऐसी प्रणाली है जिसके तहत क्षेत्र के नागरिकों को खाने के लिए रोटी उचित सरकारी दर पर उपलब्ध करता है ताकि कोई भी गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले व्यक्ति भी निर्धारित कैलोरी को पूरा कर सके।


12. गरीबी गरीबी को जन्म देती है। कैसे ?

उत्तर :- गरीब इसलिए. गरीब है कि इनमें गरीबी के कारण उनकी आय कम होती है। अशिक्षा और अज्ञानता के कारण बच्चों की पैदाईश (जन्म) अधिक होती है, फलतः उनकी अगली पीढ़ी अधिक गरीब हो जाती है। गरीबी का कुचक्र अनवरत चलता रहता है। इसका अर्थ है कि गरीबी ही गरीबी को जन्म देती है।


13. गरीबी रेखा से आपका क्या अभिप्राय है ? इसका कैलोरी के आधार पर कैसे निर्धारण होता है ?

उत्तर :- गरीबी रेखा से नीचे हम उस जनसंख्या को शामिल करते हैं, जिसकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति भी संभव न हो।
ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले वैसे लोग जिन्हे 2400 कैलोरी तथा शहरी क्षेत्रों में 2100 कैलोरी प्रतिव्यक्ति, प्रतिदिन प्राप्त होता हो, गरीबी रेखा से नीचे माना गया है। उन्हें बी० पी० एल० के नाम से भी जाना जाता है।


14. मानव विकास रिपोर्ट क्या है ?

उत्तर :- यह यू० एन० डी० पी० (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम) द्वारा तैयार की गई वह रिपोर्ट है जिसमें विभिन्न देशों की तुलना लोगों की शैक्षिक स्तर, स्वास्थ्य एवं प्रतिव्यक्ति आय के आधार पर करता है। मानव विकास रिपोर्ट 2004 के अनुसार भारत का स्थान 126वाँ है।


15. बंडलैंड आयोग ने सतत् विकास को कैसे परिभाषित किया है ?

उत्तर :- सतत् विकास का अर्थ होता है, ऐसा विकास जो जारी रहे, टिकाऊ रहे। बंडलैंड आयोग ने सतत् विकास को परिभाषित करते हुए बताया है कि. “विकास की वह प्रक्रिया जिसमें वर्तमान की आवश्यकताएँ, बिना भावी पीढ़ी की क्षमता, योग्यता से समझौता किए पूरी की जाती है।"


16. कृषि जनित उद्योग किसे कहते हैं ?

उत्तर :- ऐसा उद्योग जो कृषि उत्पादन पर आश्रित है या जिनके उत्पादन में कृषि से कच्चा माल आता है, उसे कृषि जनित उद्योग कहते हैं। जैसे आम से अचार बनाना, टमाटर से टमाटर की चटनी (सोस) बनाना आदि।

17. समावेशी विकास से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर :- आर्थिक विकास की जिस पद्धति या प्रक्रिया से समाज के सभी वर्गों का जीवन स्तर ऊँचा होता जाता है तथा समाज का कोई भी वर्ग विकास के लाभ से अछूता नहीं है तो ऐसे ही विकास की क्रिया को समावेशी विकास कहते हैं।

18. बिहार राज्य के पिछड़ेपन के किन्हीं चार मुख्य कारणों को लिखें ?

उत्तर :—बिहार राज्य के पिछड़ेपन के निम्न कारण हैं
(i) अशिक्षा, (ii) जनसंख्या, (iii) तकनीक का अभाव तथा
(iv) पूँजी एवं आधारिक संरचना का अभाव।


19. बीमारू राज्यों में भारत के किन प्रांतों को शामिल किया जाता है ?

उत्तर—इसके अंतर्गत बिहार, मध्यप्रदेश, असम, राजस्थान तथा उत्तरप्रदेश को शामिल किया जाता है।
आर्थिक पिछड़ेपन के कारण इन्हें इस नाम से जाना जाता है।

20. पूँजीवादी अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं ?

उत्तर :- अर्थव्यवस्था का वह स्वरूप जिसमें उत्पादन के साधनों का स्वामित्व निजी व्यक्तियों के पास होता है और इसका उपयोग अपने निजी लाभ के लिए करते हैं, जैसे—अमेरिकी अर्थव्यवस्था।


21. तीसरा संसार अथवा दक्षिण किसे संबोधित किया जाता है ?

उत्तर :–वे अर्थव्यवस्थाएँ जो आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें तीसरा संसार अथवा दक्षिण या विकासशील अर्थव्यवस्था कहते हैं। जैसे—भारत, बांग्लादेश, नेपाल इत्यादि।


22. ब्रिटिश काल में मुख्यतः किन वस्तुओं का निर्यात होता था ?

उत्तर—उस समय मुख्यतः नील, मसाले, अफीम, कपास इत्यादि निर्यात होते थे।

23. 26. ईस्ट इंडिया कंपनी की व्यापारिक नीति क्या थी ?

उत्तर- ईस्ट इंडिया कंपनी की व्यापारिक नीति थी भारतीय संसाधनों का दोहन एवं आर्थिक शोषण।

24. बिहार के पिछड़ेपन को दूर करने के क्या उपाय हैं ?

उत्तर—इसके निम्नलिखित उपाय हैं—
(i) जनसंख्या नियंत्रण, (ii) शिक्षा का प्रसार, (iii) बाढ़ पर नियंत्रण एवं (iv) उद्योगों का विकास।

25. उपनिवेश किसे कहते हैं ?

उत्तर- जब कोई शक्तिशाली राष्ट्र, अपने से कमजोर राष्ट्र के ऊपर कब्जा कर लेता है और उसका आर्थिक एवं राजनीतिक शोषण प्रारंभ कर देता है।
उसके द्वारा कब्जे में लिए गए देश को ही उपनिवेश कहते हैं। भारत भी 15 अगस्त, 1947 से पूर्व ब्रिटेन का एक उपनिवेश था।


26. आर्थिक नियोजन किसे कहते हैं ? नियोजन के मुख्य उद्देश्य क्या था l

उत्तर :- आर्थिक नियोजन का अर्थ है देश के आय को इस प्रकार खर्च करना की सर्वांगीण तथा सतत् विकास हो। भारत में यह कार्य नीति (योजना) आयोग करती है।
इसका मुख्य उद्देश्य है-
(i) संसाधनों का सही तरीके से उपयोग करना।
(ii) आय के स्रोतों को बढ़ाना।
(iii) सामाजिक कल्याण से संबंधित कार्यों के लिए भी राशि का आवंटन।
(iv) प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए योजना का निर्माण करना।

27. अर्थव्यवस्था के विभिन्न प्रकारों की विवेचना कीजिए।

उत्तर :- अर्थव्यवस्था दो आधार पर वर्गीकृत की जाती है :
(1) विकास के आधार पर विकास के आधार पर अर्थव्यवस्था दो प्रकार की होती है।
(i) विकसित अर्थव्यवस्था,
(ii) विकासशील अर्थव्यवस्था

(2) स्वामित्व के आधार पर स्वामित्व के आधार पर अर्थव्यवस्था तीन
प्रकार की होती है।
(i) पूँजीवादी अर्थव्यवस्था,
(ii) समाजवादी अर्थव्यवस्था,
(iii) मिश्रित अर्थव्यवस्था


28. आय से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर :— जब कोई व्यक्ति शारीरिक अथवा मानसिक कार्य करता है और उस कार्य के बदले उसे पारिश्रमिक प्राप्त होती है तो उसे आय कहते हैं।

29. भारत में राष्ट्रीय आय की गणना किस संस्था के द्वारा होती है ?

उत्तर :- भारत में राष्ट्रीय आय की गणना सन् 1954 के बाद से. भारत सरकार द्वारा स्थापित एक संस्था 'केंद्रीय सांख्यिकी संगठन' द्वारा की जाती है।
यह संस्था नियमित रूप से राष्ट्रीय आय के आँकड़े प्रकाशित करती है।

30. कुल राष्ट्रीय उत्पाद एवं सकल घरेलू उत्पाद में क्या अंतर है ?

उत्तर :- कुल राष्ट्रीय उत्पाद देश के नागरिकों द्वारा उत्पादित अंतिम वस्तुओं एवं सेवाओं का बाजारी मूल्य है। अर्थात् कुल राष्ट्रीय उत्पाद = सकल घरेलू उत्पाद + शुद्ध विदेशी साधन आय। इसे जी०एन०पी० भी कहा जाता है। सकल घरेलू उत्पाद देश के घरेलू क्षेत्र में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं तथा सेवाओं के मौद्रिक मूल्य को कहते हैं। अर्थात् सकल घरेलू उत्पाद = जी०एन०पी० - शुद्ध विदेशी साधन आय। इसे जी०डी०पी० भी कहा जाता है।


31. राष्ट्रीय आय किसे कहते हैं ?

उत्तर :- वर्ष भर में किसी देश में अर्जित आय की कुल मात्रा को राष्ट्रीय आय कहा जाता है। इसमें देश में उत्पादित वस्तुओं एवं सेवाओं का मूल्य शामिल किया जाता है।

32. प्रतिव्यक्ति आय किसे कहते हैं ?

उत्तर :- जब किसी देश की कुल आय में कुल जनसंख्या से भाग देने पर जो परिणाम आता है उसे प्रतिव्यक्ति आय कहते हैं। इसे औसत आय भी कहा जाता है।





Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

पाठ -2 उसने कहा था 12th

ढहते विश्वास’

महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव प्रश्न हिंदी 10th